फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीडीएफ के निर्विरोध सभापति बने पवन तरार

विज्ञापन
विज्ञापन
डीसीडीएफ के निर्विरोध सभापति बने पवन तरार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर।
डीसीडीएफ के चुनाव में भाजपा ने कब्जा कर लिया है। शामली के जिलाध्यक्ष और पार्टी के प्रत्याशी पवन सिंह तरार डीसीडीएफ के सभापति चुने गए हैं। उपसभापति पर दीपक जैन और प्रदेश स्तर के डेलीगेट के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी का नाम गया है।
विज्ञापन

सहकारिता के चुनाव में बीजेपी लगातार अपना प्रभाव बढ़ाती जा रही है। डीसीडीएफ के चुनाव में पार्टी ने शामली के जिलाध्यक्ष और सहकारिता से लंबे समय से जुडे़ पवन सिंह तरार के नाम की घोषणा की थी। बुधवार को हुए चुनाव में पवन सिंह तरार ने नामांकन दाखिल किया। उनके सामने अन्य 13 सदस्यों में से किसी ने भी नामांकन दाखिल नहीं किया। इस कारण उन्हें निर्विरोध सभापति चुन लिया गया। उपसभापति के पद पर दीपक जैन ने नामांकन दाखिल किया, उन्हें भी निर्विरोध चुना गया। इसी के साथ ही कोआपरेटिव यूनियन लखनऊ के लिए रुपेंद्र सैनी को प्रतिनिधि चुना गया। भाजपा का एक गुट उनके सामने धीरेंद्र को पर्चा भरवाना चाहता था, लेकिन पवन तरार के हस्तक्षेप पर उनका चुनाव निर्विरोध हुआ। एक दिन पहले संचालक के पद पर हुई हार के बाद प्रदेश स्तर के लिए नाम जाने रुपेंद्र सैनी को राहत मिली है। चुने गए पदाधिकारियों का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। चुनाव अधिकारी भरत लाल की देखरेख में समस्त प्रक्रिया पूरी हुई, जिन संचालकों ने भाग लिया उनमें राजेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, उमराव सिंह, दीपक जैन, रविकिरण, नीतू, मीनू, भूपेंद्र, विपिन कुमार, धीरेंद्र सिंह, रेणू, पवन सिंह तरार, अमित कुमार, राजकुमार त्यागी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें