फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पृथ्वी को स्वच्छ बनाने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मदर्स प्राइड प्ले स्कूल में अंतरराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस का आयोजन किया गया। जिसमेें बच्चों को बताया गया कि हम पृथ्वी को किस प्रकार स्वच्छ और स्वस्थ रख सकते हैं। स्कूल की डायरेक्टर रिंकूएस गोयल ने कहा कि 22 अप्रैल को संयुक्त राष्ट्र महासभा पृथ्वी दिवस मनाती है। इस दिन रविवार होने के कारण कार्यक्रम पहले किया गया। उन्होंने कहा कि पृथ्वी को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाए रखना मानव की ही जिम्मेदारी है। स्कूल में विभिन्न कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों को जानकारियां दी गई। एक-एक पौधा उपहार स्वरूप दिया गया। कार्यक्रम में अमरेंद्र, आरिका, पारशवी, अर्नव, राघव शर्मा, ध्रुवी, श्रेयस, काव्य, गीतांजलि, ग्रवित, वैष्णवी गोयल आदि ने प्रस्तुति दी। आयोजन में ज्योति अरोरा, दिव्या, प्रियंका आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन


फुटबाल में जीता जनता इंटर पचेंडा
मुजफ्फरनगर। जनता इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद पचेंडा ने एसडी इंटर को हराकर फुटबाल प्रतियोगिता जीत ली। पचेंडा में आयोजित प्रतियोगिता में निर्णायक अतुल सैनी और अंकुर अहलावत, राहुल कुशवाह, प्रमोद कुमार, अनिल, राकेश कुमार रहे। विजयी टीम में हिमांशु, उज्जवल, सागर, सचिन, अंकित, मंगल, प्रशांत, विकास, अंशुल, अक्षय, कर्ण रहे। यह जानकारी प्रधानाचार्य विनोद कुमार ने दी।

मौखिक परीक्षा 22 को
मुजफ्फरनगर। सनातन धर्म कॉलेज के प्राचार्य डॉ एससी वार्ष्णेय ने बताया कि एमए द्वितीय वर्ष संस्कृत की व्यक्तिगत विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा और एमकॉम द्वितीय वर्ष की व्यक्तिगत परीक्षा 22 अप्रैल को सुबह दस बजे से होगी। होगी। हिंदी एमए की द्वितीय वर्ष की मौखिक परीक्षा 29 अप्रैल को होगी। एमए अर्थशास्त्र द्वितीय वर्ष पांच मई को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें