फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुणवता के आधार पर शिकायतों का निस्तारण करे- डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। समाधान दिवस में पहुंचे जिलाधिकारी ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता के आधार पर किया जाए। निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। जिलाधिकारी ने पांच शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया।
विज्ञापन

डीएम राजीव शर्मा मंगलवार को बुढ़ाना तहसील में समाधान दिवस में ग्रामीणों की समस्याएं सुनने पहुंचे। समाधान दिवस में विभिन्न विभागों की 103 शिकायतें प्राप्त हुई। पांच शिकायतों का जिलाधिकारी ने मौके पर निस्तारण करवाया। क्षेत्र के गांव बिटावदा व इटावा के ग्रामीणों ने गांव में हुए जल भराव की समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से जल भराव की समस्या से निजात दिलवाने की मांग की। गांव जैतपुर की आठ महिलाओं ने जिलाधिकारी को हस्ताक्षरित शिकायती पत्र देते हुए कहा कि गांव के किसी व्यक्ति ने उन्हे कल्याणी कार्ड पर एक लाख रुपये दिलवाने का आश्वासन दिया था। कुछ कागजों पर उनके हस्ताक्षर व अंगूठा भी लगवा लिया थे। उन्हें एक भी पैसा नही मिला। जबकि बैंक में उनके नाम से पैसे निकाल लिए गए। महिलाओं ने इस फर्जीवाड़े की जांच करवाकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों की समस्याऐं सुनने के बाद जिलाधिकारी ने अधिकारियों की मीटिंग ली। मीटिंग में जिलाधिकारी ने ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण गुणवत्ता के आधार पर करने के निर्देश दिए। समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी। लम्बित पडी समस्याओं को उन्होंने तुरंत निस्तारण करने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि गांवों के अवैध कब्जे व चकरोड संबंधी विवादों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करे। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनन्त देव, उपजिलाधिकारी कुमार भूपेेंद्र, तहसीलदार रतन वर्मा, सीओ हरिराम यादव सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें