बूथ कमेटी को मजबूत करेगी भाजपा
मुजफ्फरनगर। पूर्व पालिकाध्यक्ष सुभाषचंद शर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा प्रत्येक बूथ को मजबूत करेगी। आनंदपुरी की पाल धर्मशाला में केशव मंडल की बैठक में शर्मा ने कहा कि सरकार की योजनाओं को प्रत्येक घर तक पहुंचाया जाएगा। प्रत्येक सेक्टर पर एक प्रवासी को नियुक्त किया गया है। पूर्व जिलाध्यक्ष यशपाल पंवार ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार ने आम जनता के हितों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई है। इन योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाने का काम कार्यकर्ता करें। जिला महामंत्री शरद शर्मा, राजीव गर्ग, विजय शुक्ला, वेदपाल गुर्जर, गीता जैन, बबीता गुप्ता, देशबंधु तोमर, नवनीत कुच्छल, नरेश गुप्ता, प्रमोद भारती, कमलकांत, नमिष चंदेल आदि रहे।
करीमनगर के नागरिकों का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका के करीम नगर के नागरिकों ने अपने ही वार्ड में राशन की दुकान की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। डीएसओ को इस संबंध में ज्ञापन भी दिया गया। नागरिकों का कहना है कि उनका वार्ड 35 है और राशन की दुकान वार्ड 40 में है। वसीम खान, नूर हसन, यासीन, कलीम, शक्ति सिंह आदि रहे।
बार में 23-24 को होगा मतदान
मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ अध्यक्ष अनूप सिंह और महासचिव भारतवीर अहलावत ने बताया कि 23 और 24 मार्च को बार कौंसिल उत्तर प्रदेश के लिए मतदान होना है। इस दिन सभी अधिवक्ता सीओपी आईकार्ड और सर्टिफिकेट लेकर आयें। मतदान दस बजे से पांच बजे तक होगा।
हजरत अली के जन्मदिन का अवकाश 31को
मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव शर्मा ने बताया कि हजरत अली के जन्म दिन का सार्वजनिक अवकाश 21 मार्च को घोषित था। शहर काजी ने बताया कि चंद्र दर्शन के अनुसार त्यौहार मनाया जाता है अब 31 मार्च का पर्व बैठेगा और अवकाश भी उसी दिन रहेगा।