फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगमपुल पर बदहवास हालत में मिला रोहित

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी/खतौली।
विज्ञापन

मेरठ के लापता रोहित की गांव सठेड़ी गंगनहर पटरी पर बाईपास के पुल के नीचे लावारिस हालत में बाइक खड़ी मिली थी। बाइक पर लटके बैग से सुसाइड नोट भी मिला था। जिसके बाद उसके गंगनहर में डूबकर आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस और परिजन उसकी तलाश में जुटे थे। वहीं, सोमवार शाम को रोहित मेरठ में बेगमपुल के पास बदहवास हालत में मिला।
विज्ञापन

मेरठ के थाना भावनपुर क्षेत्र के गांव मोरना रुकनपुर निवासी सुनील कुमार पुत्र भोपाल सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उसका (23) भतीजा रोहित पुत्र अजब सिंह रविवार शाम चार बजे घर से बाइक द्वारा सैनी पेपर मिल में काम करने के लिए निकला था। रविवार रात आठ बजे उसकी बाइक रतनपुरी क्षेत्र में गांव सठेड़ी गंगनहर पटरी पर बाईपास पुल के नीचे लावारिस अवस्था में खड़ी मिली। पुलिस ने बाइक की तलाशी ली तो एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें रोहित ने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को बताने का उल्लेख किया है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की। परिजनों ने उसके गंगनहर में कूदकर आत्महत्या करने की आशंका जताई थी। पुलिस ने गोताखोरों को बुलवाकर रोहित को घंटों गंगनहर में तलाश कराया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल सका। उधर, रतनपुरी थानाध्यक्ष विरेंद्र कसाना ने बताया कि सोमवार शाम को रोहित मेरठ में बेगमपुल के पास बदहवास हालत में मिल गया है। वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है और घबराया हुआ भी है। होश आने पर पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें