फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआरसी में टीएलएम व नवाचार मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी दिनेश कुमार ने गांव भैंसी बीआरसी पर टीएलएम व नवाचार मेले का शुभारंभ किया। इस मेले में चुनी गईं टीएलएम व नवाचार 14 व 15 मार्च को डायट मुजफ्फरनगर पर हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

मेले में लोहड्डा, मकसूदाबाद, पीपलहेड़ा, बुआड़ा खुर्द, भैंसी, समौली, कैलाशनगर व आदमपुर मोचड़ी के स्कूलों ने प्रतिभाग किया। अध्यापकों व अध्यापिकाओं ने छात्रों के सहयोग से बनाए गए टीएलएम का प्रदर्शन किया। स्कूलों के प्रतिभाशाली अध्यापकों व अध्यापिकाओं ने अपने नवाचार भी प्रस्तुत किए। आदमपुर मोचड़ी की अध्यापिका शिखा रस्तोगी ने अंग्रेजी अध्यापन के क्षेत्र में, बुआड़ा खुर्द के प्रधानाध्यापक विक्रांत कुमार ने गणित में इकाई परिवर्तन को सिखाने के संदर्भ में, उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर की अध्यापिका ने अंग्रेजी में शब्दकोष को बढ़ाने के लिए, उच्च प्राथमिक विद्यालय लोहडडा की अध्यापिका पारुल ने जीवन एक सपना के क्षेत्र में अपने नवाचार प्रस्तुत किया। इन नवाचारों का विद्यालय में प्रयोग करके अपेक्षित परिणाम प्राप्त किए जा रहे हैं। इस टीएलएम मेले का संचालन एबीआरसी सुजाता रानी व सोविंद्र बालियान ने किया। मेले में जलचक्र, समय सारिणी, 3-डी मॉडल, कैलेंडर, कंकाल तंत्र, अंकुरण, ज्वालामुखी, पक्षी एवं जंतु मुखौटे एवं वर्णमाला के मॉडल सराहनीय रहे। कार्यक्रम में श्वेता वर्मा, शिल्पी वर्मा, धर्मेद्र, रितम अग्रवाल, रीना सिंह, शरद शर्मा, पूनम, पुष्पा यादव, कविता, सीमा सिंह, अभिषेक, अजय, सुरभी जैन, रश्मि आदि अध्यापिकाओं व अध्यापकों का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें