फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पल्स पोलियो दिवस पर दवा पिलाई

विज्ञापन
विज्ञापन
पल्स पोलियो दिवस पर दवा पिलाई
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। डीएम राजीव कुुमार शर्मा ने कहा कि जिले में एक भी बच्चा बिना पोलियो खुराक पिलाए बिना नहीं रहना चाहिए। हमें अपने जनपद और देश को पोलियो मुक्त करना है।
विज्ञापन

जिला महिला चिकित्सालय में रविवार को सुबह दस बजे पल्स पोलियो दिवस के अवसर पर डीएम राजीव शर्मा ने अभियान का शुभारंभ किया। डीएम ने कुछ नौनिहालो को अपने हाथों से पोलियो ड्राप्स भी पिलाए। डीएम ने पोलियो अभियान का फीता काटकर शुभारंभ करने के बाद जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। नवनिर्मित 10 बेड वाले भवन को देखा। उन्होंने सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा और महिला सीएमएस डॉ अमिता गर्ग तथा सीएमएस आदि से अस्पताल की व्यवस्थाओं और कार्ययोजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने पोलियो अभियान को लेकर कहा कि जिले में 0 से पांच वर्ष का एक भी बच्चा बिना पोलियो खुराक के नहीं रहना चाहिए। जिला पोलियो मुक्त होगा तो देश पोलियो मुक्त होगा। इससे पूर्व सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा, महिला सीएमओ डॉ अमिता गर्ग और सीएमएस डॉ पंकज अग्रवाल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ एसके अग्रवाल, एसीएमओ डॉ वीके ओझा, डॉ गीतांजली वर्मा ने डीएम का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें