जानसठ। जल संग्रह के लिए बनी समिति के सदस्यों को जल संग्रह करने के विभिन्न प्रकार की जानकारी देते हुए ब्लॉक परिसर में तीन दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया।
बुधवार को तीन दिवसीय शिविर के समापन पर कार्यक्रम में बीडीओ विजय प्रताप यादव ने बताया कि जल हमारे लिए अमूल्य है। इसे संग्रह करने के लिए समिति के सभी सदस्यों को एकजुट होकर गंभीरता से प्रयास करने होंगे। उन्होंने बताया कि बरसात के पानी को संग्रह करने के लिए हमें गांव में सभी तालाबों की सफाई करनी चाहिए। इसके अलावा भी पानी को संग्रहित करने के अनेक उपाय बताते हुए बीडीओ ने समितियों के सभी कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। शिविर में जिला कृषि अधिकारी रामकुमार ने बताया कि जल संग्रह करने के सरकार द्वारा अनेक योजनाएं बनाई गई हैं, जिनकी सभी को जानकारी होनी चाहिए। बरसात के पानी को वर्कर जमीन में वापस भेज कर बचाया जा सकता है। शिविर में लोकेश कुमार के अलावा समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे।