फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टायर फटने से कार सवार बाल बाल बचे

विज्ञापन
विज्ञापन
टायर फटने से कार सवार बाल बचे
विज्ञापन

जानसठ। लकड़ी से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली का अचानक टायर फट गया। टायर फटने से ट्रॉली पलट गई। इस दौरान ट्रॉली के बराबर से जा रहे कार सवार बाल बाल बच गए। गनीमत यह रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया। कस्बे में लकड़ी का बड़ा व्यापार होता है। प्रतिदिन दर्जनों ट्रैक्टर ट्रॉली पॉपुलर की लकड़ी लेकर जमनानगर जाते हैं। मंगलवार की रात भी एक ट्रैक्टर ट्रॉली लकड़ी भरकर जमना नगर जा रही थी। जब वह खतौली तिराहे के पास पहुंची तो अचानक ट्रॉली का टायर फट गया, जिससे अनियंत्रित होकर ट्राली पलट गई। इसी दौरान बराबर से एक कार जा रही थी। जिसमें चार लोग सवार थे। कार सवार बाल बाल बचे। बाद में दूसरा ट्रैक्टर ट्रॉली मंगाकर लकडियों को उसमें लोड कर भेजा। इस दौरान यातायात भी प्रभावित रहा।
विज्ञापन

निशांत कांबोज अध्यक्ष बने
जानसठ। ज्ञानेश्वर सेवादल की एक बैठक दीपेश गुप्ता के निवास स्थान पर हुई, जिसमें सर्वसम्मति से निशांत कांबोज को अध्यक्ष चुन लिया गया। वहीं, दीपेश गुप्ता को सचिव, सुदेश शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष निशांत कांबोज ने कहा कि संगठन धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करता रहता है तथा समाज को जागृत करने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। वहीं, अरविंद पराशर, राजू चौधरी, रुपेश कंसल, रोहित गोयल, मनोज सैनी, अमित सैनी को कार्यकारिणी का सदस्य चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें