फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकानों की सूची देखने को भीड़ उमड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मकानों की सूची देखने को भीड़ उमड़ी
विज्ञापन

जानसठ। प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में नाम देखने वालों की नगर पंचायत कार्यालय पर भीड़ लगी रही। पात्रता सूची में दस्तावेज जमा करने को लेकर तीन दिवसीय कैंप का आयोजन किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नगर पंचायत कार्यालय पर प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में अपना नाम देखने को लेकर कस्बेवासियों की भीड़ उमड़ पड़ी। वहीं, दूसरी ओर 209 लोगों के नाम पेंडिंग सूची में आए व्यक्तियों को अपने दस्तावेज पूरे कराने को लेकर डूडा विभाग ने विजन कंपनी द्वारा तीन दिवसीय कैंप का आयोजन किया गया। कंपनी की कोऑर्डिनेटर प्रीति ने बताया कि पेंडिंग 209 लोगों की सूची में छूटे हुए लोग इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। नगर पंचायत कार्यालय पर लगी सूची में 227 पात्र लोगों के मकान बनवाए जाएंगे, 106 व्यक्तियों को मकान का विस्तार मरम्मत करने के लिए लोन मिलेगा, जबकि 95 किराए पर रह रहे लोगों को सरकार फ्लैट बना कर देगी। पात्रता की सूची में आए 102 लोगों को मकान बनाने के लिए 6.30 लाख रुपये देगी, जिनमें से ढाई लाख रुपये की छूट मिलेगी। कोऑर्डिनेटर ने लोगों को योजना के बारे में जानकारी दी और बताया कि 209 पेंडिंग व्यक्तियों के दस्तावेज पूरे कराने के लिए कैंप का आयोजन किया गया है। सभी पात्र व्यक्तियों को मकान देने का सरकार का लक्ष्य है। कैंप के आयोजन में सभासद अनुज सैनी, अश्वनी चौधरी, विकास गुप्ता, अब्दुल्ला कुरैशी, अमरजीत सैनी, सुनील कश्यप, विवेक उर्फ टीटू उपाध्याय, विजन कंपनी की कोऑर्डिनेटर वंदना व ज्योति आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें