फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों के साथ हो दोस्ताना व्यवहार

विज्ञापन
विज्ञापन
मरीजों के साथ हो दोस्ताना व्यवहार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आईडीएसपी कार्यक्रम के तहत कूकड़ा ब्लॉक पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। चिकित्सालयों के फार्मेसिस्ट और नर्सों को अनेक कार्यों की जानकारी दी गई है। अस्पतालों पर रेपिड रेस्पांस टीम को प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया। साथ ही अस्पतालों में मरीजों के साथ दोस्ताना व्यवहार करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

कूकड़ा ब्लॉक के प्रशिक्षण भवन में सरकारी चिकित्सालयों में तैनात फार्मेसिस्ट और नर्सों के लिए ओरिएंटेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ पीएस मिश्रा ने कहा कि कार्यक्रम के लिए प्रचार-प्रसार और सूचनाओं को सुदृढ़ बनाया जाए। अस्पताल पर आने वाले प्रत्येक मरीज की देखभाल बेहतर की जाए। दवाओं की कमी और अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए समय-सयम पर कोआर्डिनेट किया जाए। जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ लोकेश गुप्ता ने आईडीएसपी के अंर्तगत आने वाली बीमारियों के बारे में बताया। डॉ पीके त्यागी ने बीमारियों एवं उनके परीक्षण के संबंध में विस्तृत विवरण दिया। जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह ने भी बढ़ते तापमान में पैदा होने वाले अनेक मच्छरों के लार्वा को नष्ट करने और जांच करने के उपाए बताए, ताकि समय रहते बीमारियों से निपटा जा सके। एसीएमओ डॉ वीके सिंह ने सूचनाओं के प्रेशण, आउट ब्रेक मैनेजमेंट और रैपिड रेस्पॉन्स टीम के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें