लोकगीतों पर माहौल हुआ खुशनुमा
खतौली। समाजसेविका अनिता छाबड़ा के आवास पर लोहड़ी का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ढोल की थाप पर भंगड़ा तथा पंजाबी लोक गीतों के माध्यम से कलाकारों ने सभी को थिरकने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने लोहड़ी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पंजाबी समाज का इतिहास बलिदानों से भरा पड़ा है। शहीद भगत सिंह, शहीद उधम सिंह, लाला लाजपत राय जैसे स्वतंत्रता सेनानियों की सोच को आत्मसात करना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में मूंगफली, रेवड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मोनू मंगवानी, सुधीर गोयल, प्रवीण ठकराल, मदन छाबड़ा, दीपक बंसल, राजकुमार छाबड़ा, सभासद गुरुदत्त अरोरा, आदेश मोतला, भारत भूषण, रचित मेहता, अमित जैन, भावेश गुप्ता, चंचल भूटानी, बाबूलाल वाल्मीकि, अरविंद वर्मा, प्रमोद शर्मा, नरेश पांचाल, विवेक रहेजा, प्रताप वाल्मीकि, लखबीर सिंह, सतनाम सिंह, मनोज भाटिया, रोहित सूरी, उमेश कुमार, विनीत ठाकुर, रंजन अहलावत, राजेश जैन, सतेंद्र जैन, भरतेश शर्मा, अंकुर सिंघल, नरेंद्र जैन, आरके सहगल आदि मौजूद रहे।