मुस्लिमों ने रिजवी का पुतला फूंका
मोरना। मुस्लिम युवाओं ने मदरसों को लेकर विवादित बयान देने वाले वसीम रिजवी का पुतला फूंक कर अपनी नाराजगी का इजहार किया।
कस्बा भोकरहेड़ी स्थित मोहल्ला काजियान में मुस्लिम युवाओं ने मदरसों के खिलाफ विवादित बयान देने वाले वसीम रिजवी के पुतले की अंतिम यात्रा निकाली तथा नारेबाजी की गई। अंत में आक्रोशित युवाओं ने वसीम रिजवी के पुतले का दहन किया। इस मौके पर सपा नेता जाहिद मलिक ने कहा कि भाजपा सरकार में मुस्लिमों को निशाना बनाया जा रहा है। सांप्रदायिक भावनाएं भड़का कर राजनैतिक हित साधने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदर्शनकारियों में शादाब, हुमायूं, नसीम अख्तर, फखरुज्जमा, मोहम्मद साजिद, सद्दाम हुसैन, मोहम्मद तारिक, मोहम्मद साजिद, गुलशाद, कमरुज्जमा, तकसीम, बिलाल, मोहम्मद उमर, मशकूर, कामरान, आमिर, मोहम्मद आबिद आदि शामिल थे।