निष्ठाभाव से किया गया सद्कर्म सदैव याद रखा जाता है: अग्रवाल
मुजफ्फरनगर। रोडवेज के चार कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गई। बैंडबाजों के साथ उनका अभिनंदन किया गया। एआरएम बीपी अग्रवाल ने कहा कि निष्ठाभाव से किया गया सद्कर्म सदैव याद रखा जाता है।
रोडवेज डिपो पर रविवार को स्टेशन प्रभारी ओमेंद्र सिंह, सीनियर क्लर्क सुरेश त्यागी, पलटूराम और चालक शौकत अली का रिटायरमेंट हुआ। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से उनका भव्य विदाई समारोह किया गया। बैंडबाजों के साथ उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। सभी कर्मचारियों को स्मृति चिह्न देकर और शॉल उठाकर सम्मानित किया गया। एआरएम बीपी अग्रवाल ने कहा कि व्यक्ति का मान सम्मान उसके कार्यों और व्यवहार से होता है। कर्मचारियों ने लंबे समय तक विभाग को सेवा दी। कर्मचारियों को इनके आचरण से सीख लेनी चाहिए। इस दौरान संगठन मंत्री अनुज त्यागी, अमरीश त्यागी, सुधीर कुमार, सीनियर फोरमैन सीपी वर्मा, एसएसआई कुंवरपाल, प्रदीप गौतम, छविलाल, अनिरुद्ध, नरेश सुभाष शर्मा, सागर, जितेंद्र सिंह, निशी, मोनी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अनुज त्यागी ने किया।