रमेशचंद गुप्ता जिलाध्यक्ष बने
मुजफ्फरनगर। वैश्य अग्रवाल सेवा परिवार की बैठक में संगठन के राष्ट्रीय सचिव मेहरचंद सिंघल ने रमेश चंद गुप्ता को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्होंने संगठन और समाज की मजबूती पर बल दिया। रमेशचंद गुप्ता के आवास पर हुई बैठक में राष्ट्रीय सचिव मेहरचंद सिंघल, प्रदेश उपाध्यक्ष रघुविंदर गुप्ता, कमल बंसल आदि मौजूद रहे। मेहरचंद सिंघल ने कहा कि वैश्य अग्रवाल सेवा परिवार और अग्रवाल समाज महासभा का विलय हो गया है। वैश्य अग्रवाल सेवा परिवार के संस्थापक अमित अग्रवाल बंटी ने सभी अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया। बैठक में सुभाष, दीपचंद गर्ग, वाशु गोयल, कृष्णदत्त तायल, राजन गोयल, बॉबी कुच्छल, अमित राजवंशी, दीपक गोयल, प्रमोद सिंघल, कपिल बंसल आदि रहे।
संविदा कर्मियों की 19 को बैठक होगी
मुजफ्फरनगर। विद्युत मजदूर संगठन एवं संविदा मजदूर संगठन की 19 दिसंबर को बैठक होगी। क्षेत्रीय प्रभारी रामगोपाल शर्मा ने बताया कि महावीर चौक बिजली घर पर होने वाली इस बैठक में समस्याओं पर विचार किया जाएगा।
25 दिसंबर से धरना-प्रदर्शन की चेतावनी
मुजफ्फरनगर। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता नगर अवनीश कुमार को दिए गए पत्र में बिजली विभाग के रिटायर कर्मचारी महावीर प्रसाद शर्मा ने कहा कि 12 वर्षों से पेंशन, ग्रेच्युटी, लीव आदि नहीं दिए जाने के कारण वह 25 दिसंबर से उनके कार्यालय के बाहर धरना देंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट से आदेश के बाद भी अधिकारी उसकी पीड़ा नहीं सुन रहे हैं। उसकी आयु 70 वर्ष है, ऐसे में वह कहां गुहार लगाएं।