फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन निकायों के अध्यक्ष पद पर 16 पर्चे जमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)।
विज्ञापन

निकाय चुनाव में तीन निकायों के लिए अध्यक्ष के पद पर 16 और सदस्यों के पदों पर 103 पर्चे जमा हुए। बुढ़ाना और शाहपुर के अध्यक्ष पदों पर भाजपा के सिंबल पर अपना पर्चा जमा करवाने आए प्रत्याशियों के साथ पूर्व मंत्री डॉ. संजीव बालियान व विधायक उमेश मलिक भी तहसील मुख्यालय पहुंचे। विशाल जन सैलाब के साथ तहसील मुख्यालय पहुंची बुढ़ाना की भाजपा प्रत्याशी बाला त्यागी ने पर्चा जमा किया।
निकाय बुढ़ाना के चुनाव में महिला के लिए रिजर्व सीट पर सोमवार को रालोद द्वारा घोषित प्रत्याशी साधना त्यागी पत्नी बाल किशोर त्यागी, कांग्रेस द्वारा घोषित प्रत्याशी रिहाना बेगम पत्नी शाहबुद्दीन उर्फ मुन्नन, वसीम खातून पत्नी रिजवान ने अपने-अपने नामांकन जमा किए। ज्योतिष के अनुसार भाजपा के सिंबल पर अपना पर्चा कराने पहुंची बाला त्यागी पत्नी जितेंद्र त्यागी ने 2.05 बजे पर नामांकन जमा किया। इस दौरान विधायक उमेश मलिक, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी, सुभाष शर्मा, विनीत कात्यान, संगीत गर्ग सहित सभी सदस्य प्रत्याशी व उनके प्रस्तावक मौजूद रहे। निकाय शाहपुर के अध्यक्ष पद 10 पर्चे जमा हुए। जिनमें नफीस, सिराज मलिक, ब्रह्म सिंह, राजकुमार, आरिफ, श्यामलाल सैनी, मौ. साकिब, मौ. नदीम ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपने पर्चे जमा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा के सिंबल पर सुषमा सैनी पत्नी श्याम लाल सैनी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। भाजपा के सिंबल पर प्रमेश कुमार ने विधायक उमेश मलिक, सुभाष शर्मा आदि के साथ अपना नामांकन जमा किया। निकाय सिसौली से अध्यक्ष पद पर अंजू देवी पत्नी रविंद्र सिंह व कृष्णा देवी पत्नी रणधौल सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में पर्चा दाखिल किया। तीनों निकायों के अध्यक्ष हेतु नौ तथा सदस्य पद हेतु 31 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें