फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों ने दी शानदार प्रस्तुति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ के रूप में मनाया। सर्वप्रथम सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण किया। कुमुद गार्गी ने पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान भारत के नवनिर्माण में उनके सहयोग तथा उपलब्धियों पर सारगर्भित भाषण दिया। उनके विचारों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

प्रीति शर्मा के निर्देशन में नाटिका का मंचन किया गया। छात्रा-छात्राओं ने ‘अरुणाचल प्रदेश’ का लोकनृत्य ‘बेम्बूडांस’ प्रस्तुत किया। संचालन नुपुर ने किया। विद्यालय के छात्रों को अपने भावी जीवन में निष्ठापूर्वक अपने कर्तव्य का पालन करते हुए ‘सत्यनिष्ठा’ व ‘राष्ट्रीय’ एकता की शपथ ली। छात्रा वान्या तथा मनरीत सिंह ने भ्रष्टाचार उन्मूलन पर कहानी सुनाई। यशस्विनी पराशर, फरहान मुनिस ‘गंगा जमुनी संस्कृति’ की रक्षा करने के लिए संकल्प को दोहराने की बात कही। अतिथि असिस्टेंट पीएफ कमिश्नर कुशाग्र सागर और खन्ना रहे। इस दौरान राहुल जैन, कृशिव शर्मा, नताशा, मनन भारद्वाज, मान्या को विजेता घोषित सम्मानित किया गया। निर्णायक मंडल में सपना कुमार, डॉ आरती अग्रवाल, रमा भाटिया शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें