मुजफ्फरनगर। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के तहत बने पात्र गृहणियों और अंत्योदय राशन कार्डों में अब सभी परिजनों के आधार कार्ड लिंक होंगे। तीन माह में अभियान चला कर यह कार्य पूरा करना होगा। ऐसा होने पर अब परिवार को कोई भी सदस्य राशन डिपो से राशन ले सकता है। उधर, जिले में अभी भी 74128 राशन कार्डों से परिवार की मुखिया का आधार कार्ड लिंक नहीं हो सका है, जिस कारण उन्हें राशन नहीं मिल पा रहा है।
जिले में इस समय पात्र गृहणियों के चार लाक 66 हजार 209 और अंत्योदय के 19 हजार 827 राशन कार्ड बने हैं। टोटल 4 लाख 85 हजार 336 राशन कार्डों के मुखियाओं को आधार कार्ड से लिंक होना है, जिनमें से अभी तक 74128 ऐसे राशन कार्ड धारक है, जिनका आधार कार्ड लिंक नहीं हुआ है, इसी कारण उन्हें राशन वितरण में परेशानी आ रही है। अब राशन का वितरण पीओएस मशीन से होना है।
इसलिए सभी कार्ड धारकों का आधार कार्ड नंबर राशन कार्ड नंबर से लिंक होना जरूरी है। अब शासन ने राशन कार्ड में दर्शाए सभी सदस्यों के आधार कार्ड नंबर मुखिया के राशन कार्ड नंबर से लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। डीएसओ ध्रूबलाल यादव ने बताया कि तीन माह में यह अभियान पूरा होना है। प्रत्येक सदस्य का आधार नंबर फीडिंग होने से परिवार को कोई भी सदस्य राशन ले सकता है, अभी तक केवल मुखिया को ही राशन की दुकान पर जाना जरूरी है। इस संबंध में सभी राशन विक्रेताओं को अवगत करा दिया है।
कप्तान को सम्मानित करने की मांग
फोटो..
मुजफ्फरनगर। मीरापुर निवासी एवं हिंदू युवा वाहिनी के जिला मंत्री पंडित दीपक कृष्णात्रेय ने लखनऊ में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने डिप्टी सीएम को ज्ञापन देकर जिले के एसएसपी अनंतदेव को उनके सराहनीय कार्य के लिए गणतंत्र दिवस या अन्य किसी अवसर पर सम्मानित करने की मांग की है। ज्ञापन में एसएसपी के कार्यकाल में हुए सराहनीय कार्यों को ब्यौरा दिया गया है।
धरना जारी रहा
मुजफ्फरनगर। जिला बार संघ के खिलाफ कुछ वकीलों का धरना 16वें दिन भी जारी रहा। ओमवीर सिंह तोमर, ओंकार सिंह तोमर, ब्रजवीर सिंह, राजेंद्र सिंह पुंडीर, सत्यपाल, नरेश, ब्रजपाल डबास, छवि रानी, मोहम्मद इस्लाम आदि शामिल रहे।