विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया
मुजफ्फरनगर। भारतीय योग संस्थान के निर्देशन में ग्रीन लैंड मार्डन जूनियर हाईस्कूल में आयोजित योग शिविर में साधक और साधिकाओं ने योगाभ्यास किया। शामली रोड स्थित मोहल्ला गऊशाला में योग साधना केंद्र पर आयोजित शिविर में योगाभ्यास प्रशिक्षण दिया जाएगा। भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्रपाल सिंह ने षष्ठकर्म और योग की बेसिक जानकारी दी। साथ ही कहा कि सामाजिक बुराईयों के उन्मूलन, समाज के मार्गदर्शन में योग विद्या की अहम भूमिका है। रविवार को केंद्र पर रोग निदान के लिए नेती, वस्त्रधोत्ति, दंडधोति और कुंजल क्रिया कराई जाएगी। मौसम परिवर्तन के कारण होने वाली बीमारियों से बचाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में पवन सिंह बालियान, यज्ञदत्त आर्य, राज सिंह पुंडीर, अंकुर मान, दिनेश, मुकेश सिंघल, राजीव रघुवंशी, मुनेश, जयवति, रेखा, अर्चना, मधु, अलका आदि ने योगाभ्यास किया।
छात्राओं ने कॅरियर काउंसलिंग में गुर सीखे
मुजफ्फरनगर। जैन कन्या पाठशाला पीजी कॉलेज में कॅरियर काउंसलिंग में छात्राओं को इंग्लिश स्पीकिंग और मैथ्स को सीखने की विधि बताई गई। प्राचार्य डॉ. निशा गुप्ता के निर्देशन में आयोजित संगोष्ठी में बैंक परीक्षाओं के लिए मार्गदर्शक किया गया। मुख्य वक्ता आलोक कुमार गुप्ता ने इंग्लिश स्पीकिंग और मैथ्स सीखने की विस्तृत जानकारी दी। डॉ. वंदना वर्मा, डॉ. सीता, मोनिका, सोनम, अर्चना, निधि, प्रतिमा शर्मा, कुलदीप राठी आदि का सहयोग रहा। संचालन डॉ. संतोष कुुमारी ने किया।