अध्यापकों को दी स्वास्थ्य की जानकारी
बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। डीएवी इंटर कॉलेज में शुक्रवार को तहसील क्षेत्र को अध्यापकों को छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूक दिया गया। माध्यमिक शिक्षा विभाग, होप इनीशिएटिव के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में अध्यापकों को लाइफ स्टाइल, हेपेटाइटिस, साफ-सफाई, मच्छर जनित बीमारियों, परीक्षा तनाव, नशीले पदार्थों का सेवन आदि के बारे में जानकारी दी गई। होप संस्था की ओर से प्रकाशित पुस्तक में हम और हमारा स्वास्थ्य को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा 9 और 10 के पाठ्यक्रम सम्मिलित किया है। जिसे पढ़ाने के लिए भी अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। आगामी प्रशिक्षण शिविर 28 अक्टूबर को खतौली तहसील के केके जैन इंटर कॉलेज में आयोजित किया जाएगा। शिविर में धर्मवीर सिंह, यशपाल सिंह, सुभाष चंद्र यादव, राकेश सरोहा, योगेश्वर शरण, विनोद गुप्त, जितेंद्र झा आदि मौजूद रहे।