फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आत्मशुद्धि के लिए इच्छाओं को रोकना तप: ज्ञान सागर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र वहलना में मंगल प्रवचन में आचार्य ज्ञान सागर महाराज ने कहा कि आत्मशुद्धि के लिए इच्छाओं को रोकना तप है। शरीर को प्रमादी नहीं बनने देने के लिए बहिरंग तप किए जाते हैं।
विज्ञापन

आचार्य श्री ने कहा कि मानसिक इच्छाएं सांसारिक बाहरी पदार्थों में चक्कर लगाया करती हैं। शरीर के सुख साधनों में केंद्रित रहती है। मन की वृत्ति आत्म मुख करने के लिए अंतरंग तपों का विधान किया है। तप आत्मशुद्धि के लिए अमोघ साधन है। सूर्य निकलने के बाद जो तपन होती है, उससे फल सब्जी में मिठास आता है। जो फल सूर्य की किरणों से तपकर नहीं बनता वह फल स्वादिष्ट नहीं हो पाता है। सोने से तपकर ही आभूषण बनता है। तप एक रसायन हो जो आत्मशुद्धि में सहायक होता है। किसान अपने को तपाता है, पसीना बहाता है तब उसके द्वारा उपजाया अनाज हमें प्राप्त होता है। तप के बिना कोई भी कार्य सिद्ध नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें