फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में कार सवार की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में कार सवार की मौत, दो घायल
विज्ञापन

मंसूरपुर(मुजफ्फरनगर)। नेशनल हाईवे पर शुक्रवार की रात को किसी वाहन ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार में सवार तीन लोग घायल हो गए। एक घायल की बेगराजपुर मेडिकल कालेज में उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

हरियाणा के सिरसा निवासी 25 वर्षीय उदयवीर गोयल पुत्र राकेश गोयल अपने दो दोस्तों अजीम व इंद्रजीत के साथ कार से शुक्रवार की देर रात करीब दो बजे दिल्ली से हरिद्वार में घूमने के लिए जा रहा था। मंसूरपुर में हाईवे पर गांव घासीपुरा के पास अज्ञात वाहन ने कार में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कार सवार तीनों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बेगराजपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान उदयवीर गोयल की मौत हो गई। चिकित्सकों ने गंभीर अवस्था में घायल दोस्तों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर शनिवार शाम को मृतक के परिजन मंसूरपुर थाने में पहुंचे। मृतक के चचेरे भाई असीम ने अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें