रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने का काम जारी
खतौली (मुजफ्फरनगर)। उत्कल एक्सप्रेस ट्रेन हादसे के बाद बनाए गए नए रेलवे ट्रैक को दुरुस्त करने का काम युद्धस्तर पर जारी है। इस काम में कई रेलवे ट्रैक के इंजीनियर भी लगे हुए हैं।
ट्रेन हादसे में दुर्घटनास्थल पर बनाए गए नए रेलवे ट्रैक के बीच की दूरी को सही कराने के लिए पुराने स्लीपरों को बदलवाया जा रहा है। इंजीनियरों के मुताबिक ट्रैक के बीच की दूरी 1676 सेंटीमीटर होती है। इस दूरी को फिक्स किया जा रहा है। मंगलवार को भी रेलवे कर्मचारी रेलवे ट्रैक को ठीक करने में लगे रहे। इंजीनियरों के मुताबिक जब तक नया रेलवे ट्रैक पूरी तरह से ठीक नहीं होगा, तब तक इस पर से ट्रेनों की स्पीड को नहीं बढ़ा जाएगा। इसलिए अभी तक सभी ट्रेनों को धीमी गति से ही निकलवाया जा रहा है।