फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोर्चरी पर ही भरे गए पंचनामे

विज्ञापन
विज्ञापन
मोर्चरी पर ही भरे गए पंचनामे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रेल हादसे में मरे लोगों के परिजन परेशान न हों, इस कारण पुलिस ने पंचनामा मोर्चरी पर ही भरा। पोस्टमार्टम तेजी के साथ हो जाए इसके लिए पांच डॉक्टरों की सुबह ही पीएम हाउस पर ड्यूटी लगा दी गई थी। इन सब चीजों के बाद भी पीएम का कार्य 11 बजे शुरू हो पाया। शाम तक ही सब पीएम हो पाए।
विज्ञापन

रेल हादसे में 22 लोगों की मौत की खबर से मोर्चरी पर ही ग्रामीण बड़ी संख्या में एकत्र हो गए थे। हादसे का शिकार हुए लोगों के परिजन और उनके रिश्तेदार भी सूचना पाते ही मोर्चरी पर पहुंच गए थे। सीओ मंडी माणिलाल पाटीदार के नेतृत्व में पंचनामा भरने के लिए अलग से दरोगा लगाए गए थे। पुलिस अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों की मौजूदगी में मोर्चरी में ही पंचनामा भरने का काम किया। इससे मृतकों के परिजन पुलिस थाने के चक्कर काटने की परेशानी से बच गए। वहीं सीएमएस ने पोस्टमार्टम के लिए पांच डॉक्टरों की पीएम हाउस पर तैनाती की। समस्त तैयारियों के बाद भी 11 बजे जाकर पोस्टमार्टम शुरू हो पाए। शाम तक पीएम का कार्य चलता रहा। सबसे पहले जनपद के तीनों मृतकों का इसलिए पीएम किया गया जिससे मौके से भीड़ छंट जाए। इसके बाद सहारनपुर, फिर आगरा और उसके बाद मध्यप्रदेश के मृतकों का पीएम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें