फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोवाइडर पर फिर चढ़ी बस, 12 यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिवाइडर पर फिर चढ़ी बस, 12 यात्री घायल
विज्ञापन

मीरापुर। दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर बने डिवाइडर दुर्घटना के कारण बन रहे हैं। डिवाइडर पर रविवार रात फिर मेरठ डिपो की एक रोडवेज बस के डिवाइडर पर चढ़ने से एक दर्जन यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन

दिल्ली-पौड़ी राजमार्ग पर मीरापुर क्षेत्र में सैनी भट्ठे तिराहे और मोंटी तिराहे पर लोक निर्माण विभाग की ओर से यातायात सुचारु चलाने के लिए डिवाइडर बनाए गए हैं, लेकिन ये डिवाइडर लगातार दुर्घटनाओं के कारण बन रहे हैं। शनिवार रात साहिबाबाद डिपो की बस मोंटी तिराहे पर डिवाइडर पर टकराई थी, जिसमें दो दर्जन यात्री घायल हुए थे। रविवार रात इसी तरह फिर हादसा हुआ। सैनी भट्ठा तिराहे पर बिजनौर की ओर से आ रही मेरठ डिपो की बस रात्रि करीब एक बजे किसी वाहन को बचाने के प्रयास में डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में एक दर्जन यात्रियों को चोटें आईं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस से घायलों को बिजनौर भर्ती कराया। दुर्घटना के कारण बस में फंसे लोगों को निकालने में आसपास के ढाबों के कर्मचारियों ने भी सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें