खतौली (मुजफ्फरनगर)। तहसीलदार अमित कुमार ने राजस्व टीम और पुलिस बल को साथ लेकर विद्युत बकायादारों की फर्म को कुर्क कर लिया है। जिनकी नीलामी करने के बाद पैसे वसूल किया जाएगा।
तहसीलदार अमित कुमार ने बताया कि मंसूरपुर के गांव बेगरजपुर में आहार मेटल फर्म के मालिक गांव तिंगाई निवासी हरपाल पुत्र रामकुमार और अभय एंटरप्राइज फर्म के मालिक आशुतोष बत्रा पर विद्युत निगम का दो लाख रुपयों से अधिक का बिल बकाया है। इनकी तहसील से आरसी भी जारी की गई थी। इसके बावजूद बकाया जमा नहीं कराया था। इसलिए दोनों मालिकों की फर्म को कुर्क कर लिया गया है। तहसीलदार ने बताया कि फर्म को नीलाम कराकर अब पैसा वसूला जाएगा। तहसील प्रशासन की ओर से चल रही कार्रवाई से अन्य बकायादारों में भी हड़कंप मचा हुआ है। उन्होंने बताया कि अभियान लगातार जारी रहेगा।