कांशीराम आवास में महिलाओं का प्रदर्शन
जानसठ। कांशीराम आवास कॉलोनी की महिलाओं ने पानी तथा बिजली की समस्या के समाधान की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। एसडीएम ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए उनका शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया।
कस्बे की कांशीराम आवास कॉलोनी में 126 आवास बनाए गए थे। पिछले एक सप्ताह से कांशीराम आवास कॉलोनी का ट्रांसफार्मर खराब पड़ा है। इस वजह से कॉलोनीवासियों को बिजली व पानी की समस्या से परेशान होना पड़ रहा है। सोमवार को कॉलोनी की महिलाओं ने एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी के कार्यालय पर प्रदर्शन कर बिजली व पानी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की। एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए विद्युत निगम के एसडीओ से ट्रांसफार्मर बदलवाने को कहा। प्रदर्शनकारी महिलाओं में नसरीन, राजेश, ईश्वरी, सहारा, मायावती, सरस्वती, तारा, बाला आदि शामिल थीं।