ईरान में आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। ईरानी संसद के साथ ही तीन प्रमुख स्थानों पर हुए आतंकी हमलों के विरोध में शुक्रवार को शियाओं ने जुमे की नमाज के प्रदर्शन कर रोष जताया। सभी ने एकसुर में आतंक को दुनिया से समाप्त करने की मांग की।
बीते बुधवार को ईरानी संसद के साथ ही दक्षिणी तेहरान के इमाम खमैनी मकबरे पर भी हमला किया गया। यहां एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा दिया। इमाम खमैनी मकबरा शिया समुदाय में विशेष आस्था का केंद्र माना जाता है। इन हमलों को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद गांव संधावली में अंजुमने हुसैनी ने प्रदर्शन किया। यहां शिया समाज के लोगों ने पहले मस्जिद में जुमे की नमाज अदा की।
इमाम अली मुर्तजा ने नमाज पढ़ाई। नमाज के बाद अंजुमने हुसैनी के तत्वाधान में शिया समाज के लोगों ने ईरान में हुए आतंकी हमलों के प्रति रोष जाहिर किया। इन हमलों में इमाम खमैनी के मकबरे के पहुंचे नुकसान की भरपाई कराने की मांग की। अंजुमने हुसैनी के सदर हुसैन जाफर ने कहा कि ईरान में संसद के साथ ही प्रमुख धार्मिक स्थल इमाम खमैनी के मकबरे को निशाना बनाएजाने से समाज में रोष है। इस दौरान नईम अब्बास, चुन्नू, हसन प्रधान, सज्जाद अली, आरजू, इकबाल हैदर, अगम अली, खुर्रम अली आदि मौजूद रहे।