78 लोगों के खिलाफ दर्ज हुए 19 मुकदमे
मुजफ्फरनगर। पुलिस ने अभियान चलाते हुए शुक्रवार को 78 लोगों के खिलाफ 19 मुकदमे लॉकडाउन उल्लंघन के दर्ज किए। इनमें से 71 लोगों को हेल्पलाइन नंबर पर लोगों द्वारा भेजे गए वीडियो फुटेज के माध्यम से चिह्नित करने के बाद उनके खिलाफ 14 मुकदमे पंजीकृत किए गए। इन सभी लोगों के खिलाफ होम डिलीवरी अभियान के तहत एफआईआर की कॉपी उनके घरों पर चस्पा की गई।
इसके अलावा पुलिस ने 454 वाहनों का चालान किया। इन वाहनों के चालकों से 1.16 लाख 400 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया। जबकि 33 वाहनों को सीज किया गया है।
----
डीएम-एसएसपी ने किया हॉटस्पॉट क्षेत्रों का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला किदवईनगर और शहर से सटे गांव शेरनगर में कोरोना संक्रमित जमाती मिलने के बाद इन क्षेत्रों को पूरी तरह से सील किया गया है। बृहस्पतिवार रात डीएम सेल्वा कुमारी जे और एसएसपी अभिषेक यादव सील किए गए हॉट स्पॉट क्षेत्रों में पहुंचे और वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। अफसरों ने हॉट स्पॉट में ड्यूटी दे रहे पुलिसकर्मियों को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने, हमेशा मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के दिशा-निर्देश दिए।