फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखाधड़ी से एटीएम से 20 हजार निकाले

विज्ञापन
विज्ञापन
जालसाजी कर एटीएम से 20 हजार निकाले
विज्ञापन

खतौली। दो अज्ञात युवकों ने दुकानदार के साथ धोखाधड़ी से कार्ड बदलकर उसके एटीएम से बीस हजार रुपये की नगदी निकाली ली। पीड़ित ने युवकों को काफी तलाश किया, लेकिन उनका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

दौराला निवासी पूरण सिंह पुत्र बदलू किराना की दुकान करता है। दुकानदार सोमवार को खतौली में अपनी रिश्तेदारी में आया था। शाम के समय दुकानदार अपने घर जाने लगा तो उसने खतौली से दुकान का कुछ सामान लेने की सोची। रुपये कम होने की वजह से वह एसबीआई के एटीएम पर पहुंचा। उसने एटीएम मशीन में लगाया तो किसी कारणवश रुपये नहीं निकले। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे। इन युवकों ने दुकानदार से पैसे निकाल करके देने को बात कही। दुकानदार ने अपना एटीएम कार्ड उन युवकों को दे दिया और पासवर्ड भी बता दिया। इन युवकों ने मशीन में कार्ड लगाकर बताया कि गड़बड़ी की वजह से रुपये नहीं निकल रहे हैं और धोखे से कार्ड बदलकर दुकानदार के थमा दिया। दुकानदार ने अपना कार्ड चेक नहीं किया और वहां से दूसरे बैंक के एटीएम पर जाने के लिए चल दिया। कुछ ही देर बात उसके मोबाइल 20 हजार रुपये निकाले जाने का मेसेज आया। पीड़ित ने युवकों को काफी तलाश किया, लेकिन उन युवकों का कहीं पता नहीं चल सका। पीड़ित ने पुलिस को भी इस घटना की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें