फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाउस टैक्स बिल नहीं पहुंचने पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। नगर पालिका अध्यक्ष अंजू अग्रवाल नगर पालिका में अलग-अलग विभागों का निरीक्षण किया। उन्होंने हाउस टैक्स बिल नागरिकों को नहीं मिलने पर नाराजगी जताई तथा सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रविवार को अवकाश के बावजूद नगर पालिका का कार्यालय खुला था। लोकसभा निर्वाचन की वजह से एनओसी जारी करने का काम चल रहा था। इसके अलावा मतदान कर्मचारियों की ट्रेनिंग भी चल रही है। कर्मचारी ट्रेनिंग के बाद पालिका में आ जाते हैं। चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने नगर पालिका के विभिन्न पटलों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। जहां पर कमी पाई गई वहां संबंधित कर्मचारियों और अधिकारियों को तुरंत मौके पर बुलाकर उनसे जवाब-तलब किया। निरीक्षण में पता लगा कि हाउस टैक्स के बिल नागरिकों के घरों तक नहीं पहुंचें हैं। उन्होंने नाराजगी जताई तथा तुरंत हाउस टैक्स बिल को घरों पर भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें