डाक्टर ने न्याय की गुहार लगाई
खतौली। डॉक्टर ने एक व्यक्ति पर ब्लैकमेल करके उससे रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं डॉक्टर को छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराने की भी धमकी दी है। डॉक्टर ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।
नगर निवासी डॉक्टर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक व्यक्ति उसको ब्लैकमेल कर रुपये हड़पने का दबाव बना रहा है। आरोप है कि वह व्यक्ति उसको किसी झूठे छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी देता है, जिसको लेकर डॉक्टर पूरी तरह से भयभीत है। पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर हरशरण शर्मा ने पुलिस को जांच पड़ताल करके कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।