फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काली नदी पर शहर में दो पुलो का शिलान्यास

विज्ञापन
विज्ञापन
काली नदी पर शहर में दो पुलों का शिलान्यास
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। काली नदी पर दो नए पुलों का शिलान्यास हो गया है। खंडहर बने पर्दाफाश पुल को नया बनाने एवं रामलीला टिल्ला रोड से न्याजुपुरा होते हुए नदी पर नया पुल बनाने के लिए शहर विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने शिलान्यास किया। इस अवसर बीजेपी के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन दोनों पुलों का प्रस्ताव विधायक कपिल देव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया था। उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य द्वारा दोनों पुलों को बनाए जाने की स्वीकृति प्रदान करते हुए उत्तर प्रदेश सेतु निगम को निर्माण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई। इन्हीं दोनों पुलों का शिलान्यास नदी पुल पर्दाफाश शामली रोड पर किया गया। इसी के साथ दोनों नेताओं ने शामली रोड पिन्ना से रामपुर तिराहा बाईपास का 1100 करोड़ का शिलान्यास भी किया। डॉ संजीव बालियान के प्रयास से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बाईपास को राजमार्ग में स्वीकृति प्रदान की है। पुलों के बनने से शामली रोड की ओर से आ रहे वाहनों के अतिक्रमण से मुक्ति मिल सकेगी एवं यातायात सुगम बन सकेगा। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील दर्शन, सुनील तायल, ओमकार गर्ग, विशाल गर्ग ,रोहित जैन, सभासद अमित बॉबी, प्रशांत चौधरी, शरद कपूर, एक्सन एसके सिहाना, एई मोहम्मद हुसैन, जेई गजराज सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें