फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल ज्योति संकल्प अभियान का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कमल ज्योति संकल्प अभियान का कस्बे में शुभारंभ किया गया। इस मौके पर बीजेपी नेताओं द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर कमल दीप वितरित कर सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

विधायक प्रतिनिधि हरिराम सक्सेना के आवास पर मंगलवार रात आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे विधायक प्रमोद ऊंटवाल ने मौजूद लोगों को कमल दीप वितरित किए। सरकार द्वारा संचालित उज्ज्वला, प्रधानमंत्री आवास , विधवा पेंशन आदि योजनाओं की जानकारी देकर योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। उसके उपरांत विधायक तुगलकपुर के मजरा जनतानगर पहुंचे और वहां पर गांव में पहली बार उपलब्ध हुई विद्युतीकरण योजना का शुभारंभ किया। मौके पर भारत भूषण खुल्लर, वीरेंद्र सिंह, डॉक्टर ओपी गौतम, रजत चौधरी, राजू राठी, विपिन राठी, केपी सिंह, रजत धीमान मौजूद रहे। इसके अलावा मंडल महामंत्री सुमित जैन के नेतृत्व में कस्बे के बाजार में प्रतिष्ठानों सहित कई मोहल्लों में लाभार्थियों को कमल दीप वितरित किए। इस दौरान आकाश गोयल, निखिल गोयल, निर्दोष जैन,अतुल विक्रम, मनीष गोयल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें