फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किदवईनगर में रोके कूड़े से लदे डंफर

विज्ञापन
विज्ञापन
किदवईनगर में रोके कूड़े से लदे डंपर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। किदवईनगर में स्थित एटूजेड प्लांट में कूड़ा निस्तारण नहीं होने से आक्रोशित सभासदों व स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका के कूड़ा लदे डंपरों को रोक लिया। उनका कहना है कि प्लांट में कूड़े के पहाड़ खड़े हो गए हैं। इससे मोहल्लेवासियों का जीना रहना मुश्किल हो गया है। जब तक नगर पालिका निस्तारण की व्यवस्था नहीं करती, तब तक यहां कूड़ा नहीं डालने दिया जाएगा। बाद में अधिकारियों के आश्वासन पर उन्होंने वाहनों को जाने दिया।
विज्ञापन

नगर का कूड़ा किदवईनगर स्थित एटूजेड़ प्लांट में डाला जाता है। करीब पांच महीने से कूड़े के निस्तारण का काम बंद है। इससे प्लांट में कूड़े के ऊंचे ढेर लग गए हैं। इससे किदवईनगर के निवासियों को रहना मुश्किल हो गया है। खालापार के सभासदों ने यहां कूड़ा नहीं डालने देने की चेतावनी दी थी। बृहस्पतिवार को नगर पालिका के कूड़े से लदे डंफरों को किदवईनगर में रोक लिया गया। सभासद अन्नू कुरैशी, मोहम्मद राहत, अब्दुल सत्तार, सरफराज अहमद तथा सभासद पति उमर एडवोकेट ने बताया कि प्लांट में लगे कूड़े में आग लगा दी जाती है। इससे आसपास के क्षेत्र में धुआं फैलता है। बदबू के कारण रहना मुश्किल हो गया है। कूड़े के ढेरों से कीड़े निकलकर घरों में घुस रहे हैं। अधिकारियों को कई बार इस समस्या से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सभासदों के नेतृत्व में स्थानीय निवासियों ने यहां कूड़ा डालने का विरोध किया। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी आरएस राठी मौके पर पहुंचे। उन्होंने सभासदों से वार्ता की। आश्वासन दिया कि 15 जनवरी तक कूड़ा निस्तारण प्लांट चालू कर दिया जाएगा। इससे समस्या का समाधान हो जाएगा। इस आश्वासन पर वाहनों को जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें