फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट 23 दिसंबर से खेला जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
जेसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट 23 दिसंबर से
विज्ञापन

जानसठ। क्रिकेट लीग द्वारा जेसीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन 23 दिसंबर से शुरू होगा अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी रंजन सोढ़ी व मुराद अली खान ने जेसीएल के लोगो को लांच किया। उन्होंने कहा कि कस्बे की मिट्टी से ही खिलाड़ी निखर करके अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचता है।
विज्ञापन

कस्बे में क्रिकेट लीग द्वारा पिछले छह वर्षों से लगातार क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। क्रिकेट लीग के चेयरमैन हिलाल अली खान ने बताया कि 7वां टूर्नामेंट का भव्य आयोजन व इसकी प्रदेश व देश में पहचान बनाने के लिए जेसीएल के लोगो को लांच किया गया। रविवार को अब्बास अली खान के निवास स्थान पर आयोजित कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग खिलाड़ी रंजन सोढ़ी व अर्जुन अवार्ड से सम्मानित कॉमन गेम में गोल्ड मेडल जीतने वाले मुराद अली खान ने संयुक्त रूप से जेसीएल टूर्नामेंट के लोगो को लांच करते हुए ट्रॉफी का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि छोटे छोटे कस्बों से ही खिलाड़ी निकल कर अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर देश का नाम रोशन करते हैं। इस मिट्टी से हीरो को निकालने के लिए जेसीएल जैसे टूर्नामेंट होते रहने चाहिए। जेसीएल के चेयरमैन ने बताया कि क्रिकेट टूर्नामेंट 23 दिसंबर से प्रारंभ होकर 6 जनवरी तक कस्बे के डीएवी इंटर कालेज के मैदान में होगा, जिसमें आठ टीमें भाग लेंगी। आठों टीमों को अलग अलग कंपनी प्रायोजित कर रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अब्बास अली खान, जावेद हुमायूं, सचिन शर्मा, नूरानी खान, नौशाद कुरैशी, हैदर अली खान, शाहनवाज कुरैशी, नितिन कुमार, जुहैर अली खान, हमजा राजपूत, वासु, शुमाल आदि टीम के कप्तान वह कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें