अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा आज
मुजफ्फरनगर। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2018 का आयोजन रविवार को होगा। शहर में परिक्रमा मार्ग स्थित श्रीराम कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा श्रीराम कॉलेज में सुबह 11 बजे से प्रारंभ होगी। परीक्षा में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को परीक्षा से आधा घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा में विभिन्न स्कूल-कॉलेज के 1002 छात्र-छात्राएं भाग लेेंगे। डेढ़ घंटे तक चलने वाली परीक्षा में हर परीक्षार्थी को अपने साथ स्कूल आईकार्ड, छात्रवृत्ति परीक्षा का एडमिट कार्ड लेकर आना अनिवार्य है। प्रवेश-पत्र की जांच के बाद ही छात्र-छात्राओं को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। परीक्षार्थी अपने साथ पेन-पैंसिल लेकर आएं। सभी छात्रों को एडमिट कार्ड उनके ई-मेल पर भेजे जा चुके हैं।
दृष्टिहीन लेकर आएं राइटर
जिन सेंटरों में दृष्टिहीन विद्यार्थियों ने ऑन-लाइन फार्म भरे हैं, वे अपने साथ राइटर लेकर आएं। राइटर उनसे एक कक्षा नीचे का होना चाहिए। राइटर अपने स्कूल का पहचान पत्र साथ लेकर आए। भेजे गए ए़डमिट कार्ड, मेल देखें
विद्यार्थियों ने फार्म ऑन-लाइन भरे थे। सभी को एडमिट कार्ड उनके ई-मेल पर भेज दिए गए हैं। आप एडमिट कार्ड ई-मेल से प्राप्त कर सकते हैं। विद्यार्थियों को इस बार परीक्षा केंद्र पर आधा घंटा पहले पहुंचना होगा। एडमिट कार्ड में कोई भी दिक्कत हो तो घबराएं नहीं, अपने स्कूल का फोटो पहचान पत्र साथ लेकर जाएं और परीक्षा दें।
----------------------------
...तो ऐसे निकालें एडमिट कार्ड
आप अगर अपने ई-मेल आईडी से एडमिट कार्ड नहीं निकाल पा रहे हैं, तो इस लिंक पर जाएं https://www.amarujala.com/atul-maheshwari-chhatravritti-2018 और अपना एडमिट कार्ड निकालें। इसके लिंक पर जाकर निर्देशों का पालन करना होगा। पहले खाने में ई-मेल आईडी डालें और नीचे वाले खाने में अपना वह मोबाइल नंबर डालें जो आपने फार्म में भरा है, फिर नाम सलेक्ट करके, एडमिट कार्ड प्राप्त करें।