पुरकाजी विद्यालय में बच्चों को नहीं मिला मिड-डे मील
अमर उजाला ब्यूरो
पुरकाजी। भोजन माताओं ने काम बंद कर ब्लाक प्रांगण में धरना देकर अपनी मांगों को पूरा करने की मांग की। भोजन माताओं की हड़ताल की वजह स्कूल में बच्चों को भोजन नहीं मिल पाया। उधर, पुरकाजी विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्कूल में भोजन नहीं बनने से बच्चों को भोजन नहीं मिल पाया है।
भोजन माता कृष्णी के नेतृत्व में ब्लाक में धरना दिया गया। भोजन माताओं का कहना था कि स्कूल में धूप, गर्मी व बरसात में वह प्रतिदिन भोजन बनाती हैं, मगर उन्हें मात्र एक हजार रुपये मानदेय दिया जाता है , जो बहुत कम है। 18 हजार रुपये वेतन देने और वेतन समय से सीधे उनके खाते में आने व भोजन बनाने के कार्य समय में कोई दुर्घटना या मृत्यु हो जाने पर परिवार को 5 लाख का मुआवजा देने और उन्हें स्थायी किए जाने की मांग की है। एक साल में दो बार यूनिफार्म देने, साल में 11 माह का वेतन देने आदि की आठ मांगों को लेकर धरना दिया। यहां पर किसी सक्षम अधिकारी के न होने पर बिना ज्ञापन दिए ही लौट गईं। धरना देने वालों में अमरेश, पुष्पा, सतेंद्रो, रीता, सुशीला, गीता, रजनी देवी, प्रेमवती, जोगेंद्री, प्रीति, बानो, मंजू, संतोष, अनिता, शकीला, सहीदा, रीना, उषा, हुसना, नूरजहां, बीमला,मनेष, राशिदा, बीना, सोनिया, अनिता आदि भोजन माताएं मौजूद रही। प्रदर्शनकारी भोजन माताओं ने कहा कि मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को तेज किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि अभी तक इस मामले में कोई सुनवाई नहीं होने से महंगाई के दौर में परिवार का चलाना मुश्किल हो गया है। पुरकाजी विद्यालय के प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को स्कूल में भोजन नहीं बनने से बच्चों को भोजन नहीं मिल पाया है।
महत्वपूर्ण
भोजन माताओं ने आठ सूत्री मांगों के समर्थन में ब्लाक में प्रदर्शन किया
निधन पर शोक जताया
पुरकाजी। कस्बा निवासी लकड़ी आढ़ती फुरकान अहमद की बुधवार को हृदयगति रुकने से हुई मौत पर बृहस्पतिवार को लकड़ी एसोसिएशन के अध्यक्ष बिक्रम सिंह राणा के प्रतिष्ठान पर शोक सभा हुई। निधन पर शोक प्रकट किया गया। भारत भूषण खुल्लर, सुनील, रविंद्र चौधरी, रवि खुल्लर, सुनील कुमार, योगेंद्र सिंघल, मोनू गुर्जर, अमिनेश वर्मा, ललित सिंघल, रमेश शर्मा, कल्लू मैम्बर, मुर्तजा हैदर आदि मौजद रहे।,