फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फौजी की श्रीनगर में हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सैनिक की श्रीनगर में हार्ट अटैक से हुई मौत
विज्ञापन

छपार। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में तैनात कासमपुर पठेड़ी निवासी फौजी की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मंगलवार रात फौजी का शव गांव पहुंचा तो परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में राजकीय सम्मान के साथ फौजी के शव का अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्र के गांव कासमपुर पठेड़ी निवासी योगेश (49) पुत्र कृष्ण शर्मा सेना में जवान था। फिलहाल योगेश की पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में चल रही थी। मंगलवार रात करीब 8.30 बजे योगेश का शव लेकर गांव पहुंचा। सेना के जवानों ने बताया कि सोमवार रात ड्यूटी के दौरान अचानक योगेश की हालत बिगड़ गई थी। तत्काल उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सेना के जवानों के अनुसार, योगेश की मौत हार्ट अटैक से होने की बात सामने आई है। फौजी का शव घर पहुंचते ही उसके परिजनों में कोहराम मच गया। योगेश के दो बेटे हैं। देर रात फौजी के शव का गांव के श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


फैक्ट्री में करंट से युवक की मौत
मुजफ्फरनगर। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरनगर निवासी अंकित (24) पुत्र मित्रसेन जानसठ रोड स्थित फैक्ट्री में बतौर वेल्डर काम करता था। दोपहर बाद करीब चार बजे फैक्ट्री में काम करने के दौरान अचानक अंकित को हाई वोल्टेज करंट लगा। जिससे वह अचेत हो गया। फैक्ट्री कर्मचारी अंकित को हॉस्पिटल ले गए। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अंकित की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आनन फानन में परिजन फैक्ट्री पहुंचे। पीड़ित परिजनों के अनुसार, अंकित बेहद गरीब परिवार से था। जिसकी करीब एक साल पूर्व ही सिखेड़ा की युवती से शादी हुई थी। ग्रामीणों ने उसके परिजनों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें