फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशीपुरा के बच्चे कुपोषण की बीमारी के शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
खुशीपुरा के कई बच्चे कुपोषण के शिकार
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। गांव खुशीपुरा के कई बच्चे कुपोषण के शिकार हैं। जन्म के कुछ माह बाद बीमार पड़ रहे बच्चों को घातक बीमारियों ने घेर लिया। प्रभारी चिकित्सक ने कहा चिकित्सकों की टीम भेजकर जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन

सोलानी नदी के किनारे आबाद गांव खुशीपुरा सीकरी में सम्मिलित मजरा है, जिसकी आबादी करीब 700 है। ग्रामीणों का मुख्य व्यवसाय मजदूरी, खेती तथा मछली पालन हैं। आधुनिक सुविधाओं के अभाव में गांव में पिछड़ापन है। खानाबदोश जाति मेव बहुल गांव में कई बच्चों का स्वास्थ्य कुपोषण के कारण खराब है। ग्रामीणों ने बताया कि जन्म के समय बच्चों का स्वास्थ्य ठीक होता है, किन्तु कुछ माह बाद ही बच्चे बीमार हो जाते हैं। गांव में टीकाकरण वाले तो आते हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कभी भी गांव में नहीं आई है। ग्रामीण शेवन खान मेवाती ने बताया कि आरजू, शब्बीर, राबिया, रजिया, हीरा, राना, महरुम, नूरजहां, जुबैर, उपर खान, आरुज आदि बच्चे विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त हैं। प्रभारी चिकित्सक मोरना डा. अर्जुन सिंह ने बताया कि आनुवंशिक तथा सिंड्रोम की अनियमितता के कारण ऐसा होता है। उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। मंगलवार को चिकित्सकों की टीम खुशीपुरा में कैंप करेगी तथा बच्चों के स्वास्थ्य की जांच कर किसी परिणाम तक पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें