फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिग्री कॉलेजों में कक्षाएं शुरु हुई

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। डिग्री कॉलेजों में दूसरी ओपन लिस्ट के आधार पर एडमिशन की प्रक्रिया पूरी होने के साथ ही अधिकतम विषयों में सीटें फुल हो गई हैं। इसी के साथ कॉलेजों में कक्षाएं भी शुरू कर दी गई है। जिन विषयों में रजिस्ट्रेशन चल रहे हैं, उनमें कॉलेज सीधे एडमिशन भी ले रहे हैं।
विज्ञापन

चौधरी छोटूराम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश मलिक ने बताया कि उनके यहां बीएससी प्रथम कृषि, मैथ्य और बायो की कक्षाएं नौ जुलाई से शुरू हो चुकी हैं। 16 जुलाई से कॉलेज की सभी कक्षाएं प्रारंभ हो जायेगी। विश्वविद्यालय के आदेश के चलते 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। कॉलेज में इस बार विद्यार्थियों की बायोमेट्रिक मशीन के माध्यम से हाजिरी ली जाएगी। कॉलेज में इग्नू ने स्टडी सेंटर खोला है। इस सेंटर के माध्यम से कार्बनिक खेती, कुक्कुट पालन, रेशम कीट पालन, जल संरक्षण एवं प्रबंध, कृषि योजना में स्नातकोत्तर, फल सब्जी संरक्षण डिप्लोमा, फल सब्जी संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, ग्रामीण किसानों के लिए डेरी प्रबंधन में कोर्स किया जा सकता है। बीकॉम में रजिस्ट्रेशन के आधार पर एडमिशन लिए जा रहे हैं। जैन कन्या पाठशाला महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम में रजिस्ट्रेशन के आधार पर एडमिशन की प्रक्रिया चल रही है। साथ ही कॉलेज में कक्षाएं चलाने की तैयारी चल रही है। डीएवी डिग्री कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। यहां अब कक्षाएं चलाने की तैयारी चल रही है। एसडी डिग्री कॉलेज में भी यहीं स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें