फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर डिवाइडर से टकराई कार, प्रोफेसर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी। शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव काकड़ा रसूलपुर निवासी डॉक्टर संजय चौधरी (54) पुत्र राजपाल सिंह कानपुर के एक कॉलेज में प्रोफेसर थे। सोमवार देर रात करीब दस बजे वे कार से रुड़की जा रहे थे। इसी दौरान हाईवे पर भूराहेड़ी गांव के पास अचानक उनकी तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में फंसे डॉ. संजय चौधरी को बाहर निकालकर हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। देर रात प्रोफेसर के बेटे अविनाश चौधरी ने वाहन द्वारा पिता की कार में पीछे से टक्कर मारे जाने से हादसा होने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


मीटर लगाने गए युवकों से मारपीट
पुरकाजी। क्षेत्र के गांव फलौदा निवासी अनुराग ने तहरीर देकर बताया कि वह पावर कारपोरेशन में मीटर लगाने का काम करता है। पीड़ित के अनुसार, वह मंगलवार को साथी अजयपाल के साथ खाईखेड़ी गांव में मीटर लगा रहा था। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने शटडाउन लेकर लाइट बंद कराने का आरोप लगाते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावर उनसे दस विद्युत मीटर भी छीन ले गए। पुलिस ने घायल का मेडिकल कराते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें