फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज गर्मी का कहर जारी, उमस भी बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। पश्चिमी यूपी में तेज गर्मी का कहर रविवार को भी लगातार जारी रहा। तेज धूप के साथ ही उमस ने भी लोगों को बिलबिलाने पर मजबूर कर दिया। हालांकि पारे में मामूली गिरावट तो आई, लेकिन उमस ने लोगों को बेहाल किए रखा। मौसम विज्ञानियों की मानें तो अभी तेज गर्मी व उमस का यह दौरान बुधवार तक ऐसे ही जारी रहने वाला है।
विज्ञापन

पिछले कई दिन की भांति रविवार को भी तेज गर्मी का प्रकोप लोगों को झेलना पड़ा। गर्मी का आलम यह रहा कि रविवार को सुबह करीब सात बजे से ही तेज धूप ने लोगों के होश उड़ाने शुरू कर दिए। दोपहर होते-होते तो तेज धूप में निकलना भी लोगों के लिए मुहाल होने लगा। इसके साथ ही उमस ने भी सुबह से ही लोगों को परेशान किए रखा और दोपहर के समय तो लोग तेज गर्मी व उमस से बिलबिलाते नजर आए। हालांकि पारे में रविवार को मामूली गिरावट रही, जो शनिवार को 40 के मुकाबले 39.4 डिग्री सेल्सियस पर अटक गया। हालांकि इससे लोगों को किसी तरह की कोई राहत नहीं मिल सकी। इसके चलते गर्मी से बेहाल लोग भगवान से जल्द बारिश शुरू करने की दुआएं करते नजर आए। वहीं, मौसम विज्ञानियों की मानें तो तेज धूप व उमस का यह दौरान अगले बुधवार तक यूं ही जारी रहने वाला है। बृहस्पतिवार को आसमान में थोड़ी बदली छाई रहेगी, जिसके बाद बारिश होने की संभावनाएं बनती नजर आ रहीं हैं। इसके साथ ही विज्ञानियों ने बुधवार तक के लिए पारा भी 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बने रहने की भी संभावना जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें