फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रहमंत्री का पुलिस की मौजूदगी में पुतला फूका

विज्ञापन
विज्ञापन
शिवसैनिकों ने गृहमंत्री का पुतला फूंका
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शिवसैनिकों ने केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का पुलिस की मौजूदगी में पुतला फूंका। प्रकाश चौक पर पुतला जलाते समय प्रदर्शनकारियों की पुलिस से छीनाझपटी भी हुई। शिवसैनिकों ने कहा कि केंद्र की सरकार हर मोर्चे पर विफल है। केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों से हर कोई परेशान है। केंद्र की मोदी सरकार जनता से किए गए वादे पर खरी नहीं उतरी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र की जनविरोधी नीतियों के विरोध में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रकाश चौक स्थित कार्यालय पर शिवसैनिक एकत्र हुए। यहां से प्रदर्शनकारी केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए कचहरी गेट पर पहुंचकर सभा की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि केंद्र की नीतियों के कारण हर कोई परेशान है। जनता को राहत के स्थान पर कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद. प्रकाश चौक स्थित कचहरी गेट के पास ही केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदर्शनकारियों की पुलिसकर्मियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शनकारी केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह का फूंकने में सफल हो गए। इस अवसर पर शैलेंद्र शर्मा, लोकेश सैनी, राजेश शर्मा, आलोक अग्रवाल, प्रदीप जैन, रवि त्यागी, सुरेश धीमान, सुमित कुमार, विवेक, दाताराम, मोहित, अंकित, शोभित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें