केंद्रीय विद्यालय में चमके वर्णित
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय विद्यालय के विज्ञान वर्ग के छात्र वर्णित तेजवाल ने 500 में से 473 अंक प्राप्त कर अपनी संस्था में पहला स्थान पाया है। उन्हें 94.6 प्रतिशत अंक मिले हैं। रुचिका शर्मा ने 91.4 तथा समृद्धि अग्रवाल ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
प्रधानाचार्य एनके सक्सेना ने बताया कि कॉमर्स वर्ग में निखिल कुमार ने 500 में से 472 अंक हासिल किए हैं। निखिल को 94.4, यश बुद्धिराजा को 85.4 तथा तनु राठी को 76.2 अंक मिले हैं।
जेवी पब्लिक स्कूल के विज्ञान वर्ग के छात्र सार्थक सिंह ने 94.8, प्रखर गोयल ने 92.8 तथा आर्यन संधु ने 90.6 प्रतिशत अंको के साथ संस्था पहले तीन स्थान पर कामयाबी पाई। वाणिज्य वर्ग में मोनिका शर्मा, तानिया मखिजा और गौतम सैनी को स्कूल में क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला। गोल्डन पब्लिक स्कूल में विज्ञान वर्ग में पूजा रतूडी 93 प्रतिशत, स्वाति 90 प्रतिशत, अदिति आर्या 88 प्रतिशत अंक पाकर पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रही। वाणिज्य वर्ग में प्रांचल, देवांश सैनी और अनमोल गांधी ने संस्था में पहले तीन स्थान पर बाजी मारी। ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल लालूखेडी के प्रधानाचार्य मेघराज सिंह के मुताबिक 12वीं के घोषित परिणाम में देवांश मलिक ने 94.4, तैय्यब अल्वी ने 93.6 और पीयूष चौधरी ने 91.8 प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में पहले तीन स्थानों पर सफलता हासिल की। प्राची मलिक 91.2 प्रतिशत अंक लेकर चौथे स्थान पर रही। नदेशक पीके निर्वाल ने कहा कि शिक्षकों एवं शिक्षार्थियों की संयुक्त मेहनत सफल रही।