फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से भैंसा मरा, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोरना। डीसीएम के ब्रेक फेल हो जाने से आगे जा रही दो भैंसा बुग्गियों से टक्कर हो गई। जिससे एक भैंसा की मौत हो गई, दूसरा भैंसा जख्मी हो गया। हादसे में दोनों बुग्गियों के चालक भी घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव खाईखेड़ा में ककरौली व जानसठ मार्ग पर जानसठ की ओर से आ रही डीसीएम ने आगे जा रही दो भैंसा बुग्गियों में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से गांव जटवाड़ा अलमुदीन पुत्र बशीर व अहसान पुत्र मौला गंभीर रुप से घायल हो गए। एंबुलेंस द्वारा घायलों को मोरना के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया। वहां से उन्हें जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर कर दिया गया है। अलमुदीन व अहसान भैंसा बुग्गी के द्वारा भाड़ा करते हैं। शुक्रवार सुबह सात बजे दोनों व्यक्ति खाईखेड़ा स्थित ईंट भट्ठे पर ईंट लेने जा रहे थे। जैसे ही वह खाईखेड़ा स्थित सरकारी स्कूल के सामने पहुंचे, तभी स्क्रैप से भरी डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि पिछली भैंसा बुग्गी अगली बुग्गी पर चढ़ गई। हादसे में एक भैंसा भी मौके पर ही मर गया था। टक्कर लगने से दोनों बुग्गियां पूरी तरह से टूट चुकी हैं। ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए डीसीएम चालक के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें