एमएलसी अशोक कटारिया का स्वागत
मीरापुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, एमएलसी अशोक कटारिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष अश्वनी त्यागी आदि नेताओं का बिजनौर से मुजफ्फरनगर जाते समय बीआईटी मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, पूर्व चेयरमैन नवीन सैनी, रामपाल सिंह, जितेेंद्र कुमार, राम सिंह, धर्मपाल, अरविंद शिवपुरी, अरविंद लीली, बलजीत सिंह, धर्मपाल, इंद्रजीत आदि शामिल रहे।
संजय की मौत का मामला उलझा
मीरापुर। मोहल्ला मोरी निवासी संजय की मौत का रहस्य आत्महत्या व हत्या के बीच उलझता जा रहा है। मृतक के लैपटॉप व मोबाइल में फीड आवश्यक नंबर व संबंधित मैटर भी हटा दिया गया। पुलिस विवेचना में जुटी है।
सात मई को कस्बे के मोहल्ला मोरी निवासी संजय पुत्र सुरेश टेलर ने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली थी। घटना के करीब 24 घंटे बाद मृतक के पिता ने अपने पुत्र की हत्या की आशंका में अज्ञात लोगों के विरुद्ध थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस केस की विवेचना कर रहे दरोगा राजेंद्र गिरि ने बताया कि मृतक के लैपटॉप व मोबाइल में फीड नंबर व आवश्यक मैटर हटा दिया गया है। मृतक की नौकरी संबंधी जानकारी भी पूरी तरह उपलब्ध नहीं हो सकी। संजय की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण हेंगिंग बताया गया। उधर, मृतक के आत्महत्या के समय हाथ पीछे बंधे होना रहस्य बना है। पीड़ित परिजनों का कहना है कि आत्महत्या करने वाला युवक स्वयं अपने हाथ बांधकर फंदे पर लटकना नामुमकिन प्रतीत होता है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है।