फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करके काजल से हम दोस्ती, तेरी आंखों में छा जायेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। मोहल्ला केवलपुरी में हिंदी उर्दू साहित्यिक संस्था समर्पण की ओर से गोष्ठी का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में राकेश कुमार ने अपनी रचना प्रस्तुत करते हुए कहा कि करके काजल से हम दोस्ती, तेरी आंखों में छा जाएंगे। अध्यक्षता जेपी सविता ने और संचालन डॉ औस मोहम्मद ने किया। कार्यक्रम में रामकुमार, पुष्पा रानी, कमला शर्मा, मनु स्वामी, ईश्वर दयाल, रहमान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


टेक्निकल परीक्षा में 85 छात्रों ने किया प्रतिभाग
मुजफ्फरनगर। एसडी कालेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में दो कंपनियों ने कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव किया। टेक्निकल परीक्षा में 85 छात्रों ने भाग लिया। जिसमें 18 छात्रों का चयन हुआ। प्राचार्य डॉ एके गौतम, पारेश कुमार, आरटीएस, विकास कुमार, योगेश कुमार, अमित, अंकित, सचिन, राजेंद्र, आकाश आदि मौजूद रहे।

अभिभावक-अध्यापक संघ का गठन
मुजफ्फरनगर। प्रेमपुरी स्थित नवीन कुमार भारती शिशु उपवन इंटर कालेज के प्रधानाचार्य मयंक गुप्ता ने बताया कि अभिभावक- अध्यापक संघ का गठन किया गया है। जिसमें अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुमार अभिभाव, उपाध्यक्ष मयंक गुप्ता प्रधानाचार्य, मंत्री नीलिमा जैन प्रवक्ता, उपमंत्री राजीव अभिभावक, कोषाध्यक्ष राजकुमार गौतम, सदस्य अंकित कुमार प्रवक्ता, अरविंद कुमार, बबलू वर्मा, रविंद्र वर्मा अभिभावक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें