मुजफ्फरनगर। होली एंजिल्स कान्वेंट स्कूल की पांच छात्राओं ने जेईई मेन्स में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल के गणित वर्ग की 38 छात्राओं में से पांच छात्राओं ने प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जेईई मेन्स की परीक्षा को क्वालीफाई किया। विद्यालय की छात्रा सृष्टि मित्तल, ईशिता बतरा, अनुष्का शर्मा, प्राची और अनुषा कंसल ने जेईई मेन्स में अच्छे अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर सुमन, प्रबंधक सिस्टर लिमा रोज और सभी अध्यापक अध्यापिकाओं ने छात्राओं को इस शानदार उपलब्धि पर बधाईयां दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
नवोदय विद्यालय के 11 छात्रों का चयन
मुजफ्फरनगर। जवाहर नवोदय विद्यालय बघरा के छात्रों ने जेईई मेन्स की परीक्षा उत्तीर्ण की है। 11 छात्र-छात्राओं ने क्वालीफाई किया। सफलता पाने वालों में सत्यप्रकाश, उज्जवल, गौरव, राहुल, विजय, मोहित पाल, सागर खारी, कपिल पाल, ऐश्वर्या, मोहित कुमार, गौरव द्वितीय ने सफलता पाई। प्रधानाचार्य मनोज जैन ने सभी को बधाई दी।