मुजफ्फरनगर। बालाजी चौक स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक में उपभोक्ताओं के लिए ई-लॉबी सेवाओं का शुभारंभ बीएसए चंद्रकेश यादव ने किया। यादव ने कहा कि अब बैंक से उपभोक्ताओं को अधिक लाभ होगा। मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक रियाजुल हक ने कहा कि उपभोक्ताओं को अधिक सुविधा देना उनका ध्येय है। मुख्य शाखा प्रबंधक श्रीधर ने बैंक की उपलब्धियों के बारे में बताया। वरिष्ठ प्रबंधक एके गोयल, सुजय दीक्षित, ईशा, चरण सिंह, बिपुल ज्योति, रम्पा बी, प्रमोद कुमार, अजय सिंह, रविंद्र सिंघल, अनुज जैन, डॉ देवेंद्र मलिक, डॉ सुनील चौधरी, अशोक बालियान, सोमी, सुहेल आदि उपस्थित रहे।